बांदा, दिसम्बर 9 -- बांदा। अतर्रा कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी अधेड़ ने मंगलवार को नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 50 वर्षीय सुनील गुप्ता निवासी प्रहलाद सिंह का पुरवा राजनगर वार्ड नंबर चार कस्बा अतर्रा थाना ने छत में लगे लोहे के जाल में नायलॉन की रस्सी से फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में एक वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र मनीष है। वह मनीष को स्कूल छोड़कर घर आया और सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पत्नी 21 नवंबर 2025 को प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके पहले भी चार से पांच बार जा चुकी जाकर फिर आ जाती थी। पुलिस ने चित्रकूट में रह रहे मृतक के भाइयों को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...