कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी एक अधेड़ ने गुरुवार की शाम जहर खा लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन आननफानन उसे लेकर पास के निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने नशे में खुदकुशी करने की बात कही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बाकरगंज निवासी सुदामा देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह बच्चों के साथ खेत में थी। घर लौटकर आई तो देखा कि भीतर कमरे में पति मोहनलाल (45) पुत्र स्व. हीरालाल बेहोश पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। पास में ही सल्फास का पैकेज पड़ा था। इससे परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। परिवार वाले आननफानन अधेड़ को पास स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति शराब के नशे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.