अयोध्या, दिसम्बर 3 -- बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौबे का पुरवा नासिरपुर मूसी निवासी 45 वर्षीय युवक रामतेज ने सोमवार शाम अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक एसके मौर्य ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल द्वारा सूचना दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...