गंगापार, जनवरी 16 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे नक्कू के सामने वाराणसी-कानपुर हाईवे की उत्तरी सर्विस लेन चौराहा के पास बने एक बंद पड़े मकान के खुले बरामदे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव गुरुवार को मिला। मृतक की उम्र करीब 58 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे मंसूराबाद चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पहचान न होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...