औरंगाबाद, जुलाई 5 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के भखरुआं गांव निवासी अधेड़ सुदर्शन तिवारी के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा दाउदनगर थाना को दी गई है। शुक्रवार की दोपहर वे अपने घर से भखरुआं मोड़ की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद अब तक वे वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजन बेहद चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.