बरेली, फरवरी 22 -- इज्जतनगर की छोटी विहार कॉलोनी में रविवार शाम अधेड़ की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजन पर ही संदेह जताया जा रहा है। छोटी विहार निवाासी 45 वर्षीय बालकराम घर में अकेले ही रहता था। परिजन बोले शाम चार बजे वे लोग घर लौटे तो खून से लथपथ शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर साढ़े सात बजे पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना को छिपाने को लेकर घर के लोग संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि बालकराम शराब पीने का आदी थ। उसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.