गोरखपुर, फरवरी 20 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-बढ़नी रेलमार्ग पर बेलौहा गांव के सामने 24/4-5 किमी के पास गुरुवार देर रात लगभग 12 बजे एक अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की, लेकिन शुक्रवार सुबह तक शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...