प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाने से महज 500 मीटर दूर चौराहे पर अधेड़ की जेब से 50 हजार रुपये लेकर युवक फरार हो गए। चौराहे पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनकर देखते रही। क्षेत्र के सवैया ग्राम निवासी राजाराम पांडेय बुधवार को सेंट्रल बैंक की शाखा से 50 हजार निकालकर घर जा रहे थे। रानीगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और एक थैला उनके हाथ में पकड़ा दूसरा युवक उनकी जेब से 50 हजार निकालकर भाग निकला। अधेड़ इस घटना को देखकर शोर मचाने लगा। लोग जब तक चोरी की घटना को समझ पाते। तब तक कर पैसा लेकर फरार हो गया। घटना की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.