बहराइच, फरवरी 18 -- बहराइच। घंटाघर छोटी बाजार मार्ग पर निर्माणाधीन भवन के सामने बुधवार शाम को एक अधेड़ का शव सड़क पर पड़ा देखा गया। सभासद साधना जैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान न होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...