गाजीपुर, मई 11 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के मुख्य सड़क की मनमाने ढंग से निर्माण होने के कारण प्रतिदिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आधा अधूरा सड़क निर्माण होने पर उपजिलाधिकारी से मिलकर लोगों ने मानक सहित सड़क निर्माण कराए जाने के लिए गुहार लगायी है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, शंकर वर्मा सहित आदि लोगों ने बताया कि आधा अधूरा सड़क का निर्माण किया गया और दोनों तरफ छोड़ दिया गया। जिसके कारण प्रतिदिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद भी इसका विभागीय स्तर पर कोई निदान नहीं निकल पा रहा है। हल्की बारिश होने के बाद से ही दोनों तरफ खाली सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। लोगों ने कहा कि आधी अधूरी सड़क निर्माण होने के कारण प्रतिदिन मोटर साइकिल सवार से लेकर ऑटो पलट जा रहे है। मुन्ना गुप्ता ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.