मिर्जापुर, जनवरी 3 -- लालगंज। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल हिंदल ने विकास कार्यों में तेजी लाने और जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश दिए। वह शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय में आयोजित ग्राम प्रधानों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने प्रधान मंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छता और खेल मैदान के निर्माण कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास योजनाएं कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए हैं। ऐसे में रुके हुए अधूरे कार्यों को हर हाल में समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। विशेष रूप से आवास योजना के लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए, जिससे पात्र लाभार्थियों क...