पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। सभी जिला पंचायत सदस्यों ने जनपदस्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग न करने पर गहरी नाराजगी जताई। इस मामले में शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने धरना और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज के शैक्षणिक स्टाफ को समान पद-समान वेतन दिए जाने की मांग उठाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प-2047 पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.