अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- ताड़ीखेत के ख्यूशालकोट में विकास कार्य पूरे नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में ख्यूशालकोट के ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में कई विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। जंगली जानवरों के नुकसान से खेती किसानी को बचाने के लिए तारबाड़ सहित कोई कार्य नहीं हो सके हैं। खेती किसानी बरबाद होने से ग्रामीण आहत हैं। कहा कि बीते माह बहुद्देशीय शिविर में भी विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन इन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कहा कि 30 दिनों के भीतर यदि अधूरे विकास कार्य पूरे नहीं हुए तो ग्रामीणों को साथ लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट से समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिक...