उरई, फरवरी 12 -- कुठौद। ब्लॉक कुठौद के ग्राम पंडितपुर में निर्माणाधीन तालाब के अधूरे कार्य के बावजूद लोकार्पण की तैयारियां किए जाने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय ने तालाब में कई खामियां पाते हुए लोकार्पण से साफ इंकार कर दिया और नाराजगी प्रकट करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पंडितपुर में बन रहे तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को मौके पर निर्माण कार्य अधूरा मिला। बावजूद इसके ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार तालाब के लोकार्पण की तैयारियों में जुटे थे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक तालाब निर्माण का कार्य पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूरा नहीं होगा, तब तक किसी भी स्थिति में लोकार्पण नहीं किया जाएगा। उन्होंने तालाब को और अधिक गहरा करने, चारों ओर स्ट्रीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.