महाराजगंज, अगस्त 17 -- सिन्दुरिया। स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक के रास्ता अधूरा होने के कारण जलभराव का शिकार हो गया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी राजकुमार, शैलेश शर्मा, समसुद्दीन अंसारी, रामआशीष शर्मा, शमशेर, अजय शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, कमलेश गुप्ता, सुनील गुप्त, प्रदीप शर्मा आदि ने बताया कि सिन्दुरिया कस्बे की यह प्रमुख सड़क है। सड़क निर्माण अधूरा होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हमेशा सड़क पर पानी लगा रहने से लोग परेशान हैं। जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि सड़क की जांच कराई जाएगी। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...