मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरी परियोजनाओं को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिए। कहाकि क्रिटिकल गैप्स और पूर्वांचल विकास निधि से कराए जा रहे कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान दिया जाए। सभी कार्यदायी संस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लालगंज के छात्रावास, ग्रामीण मिनी स्टेडियम, आईटीआई कार्यशाला व लैब भवन,आमघाट ओवरब्रिज की समीक्षा की। उन्होने गंगा सेतु पहुंच मार्ग, विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद भवन, जल निगम की ग्रामीण व नगरीय परियोजनाएं का निर्माण कार्य समय से कराने की हिदायत दी। कहाकि सड़कों के चौड़ीकरण-सुंदरीकरण कार्यों में प्रगति लाई जाए। डीएम ने स्पष्ट...