मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में उच्च शिक्षा का बड़ा केंद्र माने जाने वाले बीआरएबीयू से पीजी करने वाले हजारों विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ये दोहरी दुश्वारियों से दो चार हो रहे हैं। एक तो इनका सिलेबस पूरा नहीं हो पा रहा है, दूसरा छह माह की जगह दो महीने में ही सेमेस्टर परीक्षा सिर पर आ जा रही है। छात्रों का कहना है कि बिना सेमेस्टर पूरा हुए परीक्षा होने से उनकी तैयारी अधूरी रह जाती है। आरोप लगाया कि पीजी की कॉपियां भी ठीक से जांची नहीं जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों का रिजल्ट खराब हो रहा है। इसके अलावा लाइब्रेरी में वाईफाई का अभाव सहित बुनियादी सुविधाओं की किल्लत जैसी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। समय पर डिग्री नहीं मिलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अवसरों से चूक जा रहे हैं। इनकी मांग है कि जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.