सहरसा, फरवरी 25 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ शौचालय, मूत्रालय व स्नानघर का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। सर्वशिक्षा अभियान के तहत अधिकृत संवेदक द्वारा फरवरी 2025 में कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन राशि के अभाव में निर्माण पूरा नहीं हो सका। अधूरे निर्माण के कारण विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये से समस्या और गंभीर होती जा रही है। विभागीय अभियंता पियूष सिंह ने बताया कि शौचालय का भौतिक सत्यापन कर वरीय अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन मांगा जा रहा है। वहीं, मध्य विद्यालय में भी पानी, बिजली सहित अन्य कार्य अधूरे होने से शौचालय उपयोग में नहीं आ पा रहा है। हेडमा...