हरदोई, जनवरी 4 -- अहिरोरी, संवाददाता। हांस बरौली बाजार के पास घनश्याम नगर में बघौली प्रताप नगर मार्ग के किनारे बनाया गया नाला अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते नाले पर न तो ढक्कन डाले गए हैं और न ही पानी की निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। अब यह नाला धीरे-धीरे कूड़े से भरता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले पड़े नाले में लगातार कचरा और मलबा जमा हो रहा है। अगर समय रहते इसे साफ नहीं कराया गया और निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो आने वाले समय लोग बीमारी का सामना करेंगे। इससे लोगों को समस्या होगी। बसेन ग्राम सभा के निवासी कैलाश वर्मा, प्रवीण वर्मा, पंकज मिश्रा, रामजीवन वर्मा और पप्पू वर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरा और खुला पड़ा और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.