कन्नौज, मई 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम पंचायत मिघौली में खेल मैदान और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ ने निरीक्षण करते हुए खेल मैदान का कार्य संतोषजनक न मिलने पर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। मंगलवार को बीडीओ दीपांकर आर्य क्षेत्र के ग्राम मिघौली में बन रहे खेल मैदान व अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें खेल मैदान में अभी तक पिलर नहीं लगाए गए हैं। मैदान के समतलीकरण का कार्य भी नहीं किया गया। इस पर बीडीओ भड़क गए और सचिव बन्नाम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इसके बाद उन्होंने अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। इसमें शांति स्थल, श्रद्धा स्थल, स्टोर रूम व शौचालय का स्ट्रक्चर तो तैयार मिला, लेकिन इसकी फर्श व रंगाई पुताई का कार्य अधूरा मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.