बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो स्टील प्लांट के अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष मे मिल कर कर्मचारियों के मुद्दों को रखा। तृणमुल सांसद डोला सेन के साथ सेल के अन्य यूनिट के साथियों ने आज मिलकर सेल की समस्याओं से इस्पात मंत्री को अवगत कराया। संगठन के अध्यक्ष हरिओम ने इस्पात मंत्री को सभी मुद्दे व मानव संसाधन विभाग की विफलताओं जैसे अधुरा वेज रीविजन, एमओए, एरियर , एनजेसीएस में सुधार , बोकारो की कल विस्थापित परिवार के साथ हुई घटना , स्थांतरित साथियों के साथ किए जा रहे बुरे बर्ताव आदि मुद्दे रखा। इस्पात मंत्री ने विस्थापित परिवार के साथ हुई घटना से काफी नाराजगी जाहिर कर अपने एपीएस को कड़ी कार्रवाई करने व मामले का सत्य और स्पष्ट रिपोर्ट देने को कहा। इस्पात मंत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.