लखनऊ, सितम्बर 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तीन महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा नवंबर में कराने जा रहा है। आयोग के सचिव परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने गुरुवार को इसकी सूचना जारी की। वन रक्षक एवं जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 9 नवंबर को 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। नक्शानवीस व मानचित्रक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को 10 से 12 बजे तक होगी। आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.