सोनभद्र, जुलाई 11 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। कनहर परियोजना के अधीक्षण अभियंता केबी सिंह ने शुक्रवार को बाई मुख्य नहर बघाडू, दिघुल, झारो और बोम गांव में हो रहे माइनर निर्माण का बारिश के दौरान स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था से जुड़े कर्मचारियों और मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। कनहर सिंचाई परियोजना से 2026 तक किसानों के असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए कनहर नहर के निर्माणकार्य तेजी से किए जा रहे हैं। करीब 25.60 किलोमीटर की बाई मुख्य नहर और 31.50 किलोमीटर की दाई मुख्य नहर का कार्य प्रगति पर है। साथ ही कई माइनर के कार्य भी शुरू किए गए हैं। इन कार्यों को कराने के लिए अलग-अलग कंपनियों की तरफ से कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को परियोजना के अधीक्षण अभियंता केबी सिंह ने बाई मुख्य नहर बघाडू, दिघूल, झारो और बोम गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.