श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- इकौना, संवाददाता। महिला व बालिका सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत छात्रा को एक दिन का सीएचसी अधीक्षक बनाया गया। अधीक्षक बनी छात्रा ने अस्पताल का निरीक्षण किया साथ ही बैठक कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इकौना विकास क्षेत्र के जगतजीत इण्टर कालेज इकौना की कक्षा नौ की छात्रा अंजली को शुक्रवार को इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का एक दिन का अधीक्षक बनाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा एके तिवारी ने अंजली को एक दिन का अधीक्षक का प्रभार सौंपा। अधीक्षक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एक दिन की अधीक्षक का स्वागत किया। अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर काजल ने सभी कर्मचारियों की बैठक ली और उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान का निर्देश दिया। इसके साथ ही अंजली ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.