पलामू, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में रविवार की रात में इमरजेंसी ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टर का अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने वेतन रोकने का आदेश दिया है। उन्हें सूचना मिली थी रात्रि 9 बजे से इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है। मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सूचना की सत्यता की जांच कराई और शिकायत सही पाने के बाद सोमवार को अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन रोकने का आदेश दिया है। अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता और लापरवाही अक्षम्य है। आपात स्थिति में चिकित्सक के नहीं रहने से बड़ी घटना हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को भी 3 डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। अधीक्षक ने उन्हे शोकॉज जारी किया था। पुनः सोमवार को अनुपस्थित दूसरे डॉक्टर का शोकॉज किया गया था। अब 8 फरवरी को फिर ...