धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सरकार ने धनबाद मेडिकल कॉलेज का वित्तीय प्रभारी अधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया को सौंप दिया है। सोमवार को मुख्यालय से इसका आदेश जारी हो गया है। इस आदेश के बाद अधीक्षक मेडिकल कॉलेज के वित्तीय कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे। बता दें कि पूर्व प्राचार्य डॉ केके लाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर किसी को नियुक्त नहीं किया गया था। डॉ लाल ने अधीक्षक डॉ एसके चौरसिया को प्राचार्य का चार्ज दिया था, लेकिन प्राचार्य को वित्तीय प्रभार नहीं मिला था। इससे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का वेतन निकासी से लेकर अन्य सभी वित्तीय कार्य बंद था। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने दो मार्च के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके दूसरे ही दिन सरकार ने प्राचार्य डॉ चौरसिया को मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.