सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- उसका बाजार। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस्का बाजार का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केंद्र, दवा वितरण कक्ष को देखा। ओपीडी में 68 मरीज आये थे। पैथॉलाजी में आठ मरीज आये थे। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन फ्रीज बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। फ्रीज में बंद रखने का कारण भी उन्होंने पूछा। इस दौरान अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जनऔषधि केंद्र में दवा वितरण नहीं हो रही थी सिर्फ दो लोगों को दवा दी गई थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र खुला रहना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...