प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- कुंडा। बिहार ब्लॉक की आशा बहुएं शनिवार को बेंती कोठी पहुंचीं। जनता दरबार में जन सुनवाई कर रहे जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से शिकायत की कि सीएचसी अधीक्षक बाघराय उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इससे वे आजिज आ चुकी हैं। आशा बहुओं ने राजा भैया से न्याय किए जाने की मांग की। राजा भैया ने अधीक्षक को समस्या का समाधान किए जाने को कहा, आशा बहुओं के साथ किसी तरह का भेदभाव न किया जाए। इस मौके पर प्रतिमा, शशि, महिमा, आरती, सुमन आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.