कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए कार्यदायी संस्थाओं की नकेल कसी। लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। दो अफसरों का वेतन रोक दिया। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगते हुए बैठक में अनुपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर (सीएनडीएस) का वेतन रोकने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि लेबर बढ़ाकर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अभ्युद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.