बागेश्वर, नवम्बर 22 -- बागेश्वर। नगर पालिका बागेश्वर के अधिशासी अधिकारी का पद पिछले एक महीने से विवादों से घिरा हुआ है। इसका दंश बागेश्वर के लोगों को झेलना पड़ रहा है। नगर पालिका के संविदा व आउटसोस कर्मचारियों को भी अक्टूबर का वेतन नहीं मिल रहा है। इनता ही नहीं पालिका में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र लेने आ रहे लोगों को भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। पालिका में इन दिनों न ईओ है और न ही पालिकाध्यक्ष मिल पा रहे हैं। जाड़ों का सीजन शुरू हो गया है। नगर पालिका के रेन बसेरे की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है। बगैर ईओ के हस्ताक्षर के कोई भी टैट स्वामी वहां अपना सामान नहीं डाल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.