महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर साहित्य सभा के जिला संयोजक कुमार देवेश को लखनऊ में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सम्मानित किया। कुमार देवेश को सम्मान मिलने पर जिले के साहित्यकारों ने प्रसन्नता का इजहार किया है। कहा कि इससे लोगों में साहित्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। कुमार देवेश उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के दो दिवसीय अधिवेशन में लखनऊ पहुंचे थे। अधिवेश के संयोजक मशहूर कवि सर्वेश अस्थाना एवं समन्वयक गिरिधर खरे की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुमार देवेश के नेतृत्व में कवि राधवेश पति त्रिपाठी, कवि राजेश स्वर्णकार, कवि दिव्यांश कुमार पाण्डेय, कवयित्री अपर्णा त्रिपाठी मासूम, कवि शिवकुमार चौरसिया, कवि धीरज वर्मा ने काव्य पाठ किया। जिसे सभी ने सराहा। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.