दरभंगा, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। पूर्व मध्य रेल मजदूर संघ अनुषंगी भारतीय मजदूर संघ की जोनल कार्यसमिति 2025 का आयोजन रविवार को दरभंगा जंक्शन पर किया गया। इसमें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री प्रभारी अशोक शुक्ला, मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला व मजदूर संघ के महामंत्री संजय सिंहा उपस्थित रहे। रामबाबू ने संघ के गीत के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि अशोक शुक्ला ने संघ की कार्यशैली और संघ और मजदूर के हित के बीच समन्वय के बारे में विचार रखे। मंच संचालन मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता रविंद्र उपाध्याय ने की। समस्तीपुर मंडल मंत्री संतोष कुमार झा एवं जोनल जॉइंट सेक्रेटरी सत्य प्रकाश ने भी विचार रखे। कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि फरवरी में जोनल अधिवेशन...