बलिया, नवम्बर 8 -- बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वे प्रांत अधिवेशन को सफल बनाने के लिए शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक अविधेशन स्थल पर हुई। इस दौरान अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने चर्चा और विचार विमर्श किया गया। साथ ही नए कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर राम कुमार तिवारी, सुरजीत सिंह परमार, विजय शुक्ल, राजीव मोहन चौधरी, पंकज सिंह, अनूप गुप्त, रघुवेन्द्र सिंह कल्चुरी, वैभव गिरी, कन्हैया लाल, प्रीतम प्रजापति, ओपी यादव, पुनीत अग्रवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...