फतेहपुर, जनवरी 22 -- फतेहपुर, संवाददाता। शहर में सरेशाम अधिवक्ता की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही कचहरी परिसर में जुटे वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पटेल नगर चौराहे को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर धरना भी दिया और कामकाज पूरी तरह ठप रखा। वकीलों का कहना था कि अधिवक्ता की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रमाण है। आरोप लगाया गया कि लगातार हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं के बावजूद पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर वार्ता के लिए एडीएम...