प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बवरिया गांव में हुए अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार देर शाम 50 हजार के इनामी आरोपी प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। पहाड़पुर बवरिया गांव निवासी अधिवक्ता 70 वर्षीय रुद्र प्रताप पांडेय सहित चार अन्य को 22 अक्तूबर को पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में मानजद छह में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि चार अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। गंभीर रूप से घायल रुद्र प्रताप पांडेय सोमवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत होने के बाद यहां लालगंज के अधिवक्ताओं सहित इलाके के अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले में फरार चार अन्य आरोपियों पर आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्र ने 50-50 हजार रुपये का ...