गंगापार, फरवरी 9 -- भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ता पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत मऊआइमा के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी संजय कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि रविवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर विपक्षी एक राय होकर घर में घुसकर आए। गृहस्थी का सामान तोड कर फेंक दिया और उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। संजय कुमार ने मऊआइमा थाने में राजकुमार उर्फ बच्चू, शिवकुमार तथा प्रभुनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...