कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को पारित कराए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी परिसर में आम सभा की। इस दौरान मांग को पूरा करने की अपील की गई। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए मंगलवार की दोपहर बाद कौशाम्बी पहुंची। यहां मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में आमसभा की। वहीं, लाइब्रेरी हॉल के बाहर सैकड़ों वकीलों ने अधिनियम को लागू किए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र शुरू हो गया है। केंद्र सरकार को इसी सत्र में अन्य विधेयकों के साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक भी...