गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन की ओर से संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को दीवानी और कलक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। दीवानी परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष अधिवक्ताओं ने अधिनियम पारित कराने का संकल्प भी लिया। सभा को संबोधित करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने भी सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.