बदायूं, जनवरी 13 -- बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार के लिए विधायक निधि से कलक्ट्रेट परिसर में बनवायी गयी 32.50 लाख की सीसी का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। खेड़ा बुजुर्ग में भी सीसी का लोकार्पण किया। सदर विधायक ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमारे लोकतंत्र की रीढ़ हैं। आप सभी न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में दिन-रात समर्पित रहते हैं। अधिवक्ताओं की कार्यस्थली तक पहुंच सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह हमारी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। यह केवल सड़क निर्माण ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान का प्रतीक है एवं न्यायालय परिसर की सुव्यवस्था की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे आम जनता को समय पर न्याय दिलाने की प्रक्रिया को और मजबूत करेगा। आगे भी अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जायेगा। खेड़ा ब...