कन्नौज, फरवरी 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 के विरोध में बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अधिवक्ताओं ने तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विधेयक को अधिवक्ताओं की गरिमा, स्वायत्तता और पेशेवर स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए उन्होंने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और तहसील परिसर में जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जाहिर की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह राठौर और महासचिव ललितप्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता विरोधी कानून वापस लो जैसे नारे लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधेयक को वकीलों की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार करार दिया गया है। महासचिव ...