कुशीनगर, मार्च 6 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं का चल रहा आंदोलन बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान राजस्व न्यायालय परिसर से फोरलेन तक पैदल मार्च किया और इसे काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की। बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ता केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ हैं। बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पिछले 19 फरवरी से इस बिल को वापस लेने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलित हैं। बुधवार को 15वें दिन बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ता इस बिल को काला कानून की संज्ञा देकर वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च किए। अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालय परिसर से फोरलेन व वहां से उप नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.