चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह कचहरी परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें प्रशासनिक न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने अध्यक्ष सुशील मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य रखने पर जोर दिया। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने महासचिव विजय प्रकाश त्रिपाठी को शपथ दिलायी। इसके बाद जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल पाल व राजेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान इल्डर कमेटी के चेयरमैन बुआराम शुक्ला, न्यायाधीश राकेश यादव, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण सिंह, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व सांसद भैंरौ प्रसाद मिश्रा, प्रयागराज के पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, पूर्व मंत्री च्द्रिरका प्रसाद उपाध्याय, दद्दू...