लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- समाजसेवी रमेश अग्रवाल ने जिला अधिवक्ता संघ के पंडित ब्रह्मदीन स्मारक हाल के सौंदर्यीकरण के लिए टाइल्स दिए हैं। उन्होंने या टाइल्स अध्यक्ष कमलकांत दीक्षित की पहल पर दिए हैं। इस पर अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष कमलाकान्त दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालस्टर लाल पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, संयुक्त मंत्री प्रशासन प्रभाकर ब्रह्मा मिश्रा आदि ने रमेश अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया और संघ की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संघ के सदस्य मोहनलाल, मनोज कुमार जायसवाल, हिमांशु तिवारी, खलीउल्ला, राजकिशोर अवस्थी, भूतेश शंकर शुक्ला, वरुण विवेक जोशी, अरुण वर्मा, ओमप्रकाश भारती, शैलेंद्र सिंह गौड़ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...