जौनपुर, मार्च 8 -- केराकत। तहसील अधिवक्ता संघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष राजमणि यादव की अध्यक्षता में की गई। इसमें तहसील न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि 18 जनवरी और 14 फरवरी को तहसील प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया था। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालयों में व्याप्त समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि बिना विधिक प्रक्रियाओं का पालन किए आदेश पारित करना। सुरक्षित पत्रावलियों पर निर्णय न लेकर बार-बार नई तिथि देना। दाखिल नए वादों को दर्ज न करना। आदेशों का अनुपालन न कराना। नायब तहसीलदार और एसडीएम न्यायालयों में वादों का एकपक्षीय निस्तारण करना। पत्रावलियों का गुम होना और बार-बार आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होना जैसी समस्या लंबे समय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.