जौनपुर, फरवरी 25 -- मछलीशहर। तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर अधिवक्ता संघ की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं वादकारी उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री के आलोक विश्वकर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष इंदु प्रकाश सिंह एवं अधिवक्ता संघ के संयोजकत्व पूरे दिन तहसील परिसर में सुंदर कांड का पाठ हुआ। संध्या को आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) शिव प्रताप, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, विवेक श्रीवास्तव, उप निबंधक कार्यालय, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, यज्ञ नारायण सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...