बांदा, फरवरी 8 -- बांदा, संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में रविवार को पहले दिन 25 डाक मतपत्र डाले गए। इल्डर्स कमेटी के समक्ष अधिवक्ता संघ भवन में पोस्टल बैलेट का काम हुआ। सोमवार को भी पोस्टल बैलेट पड़ेंगे। दस फरवरी को सुबह दस बजे से मतदान होंगे। इल्डर्स कमेटी के महासचिव अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव में करीब 1516 मतदाता हैं। अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा व सदस्य सैय्यद अली मंजर, रामबली यादव, ब्रजमोहन सिंह, राजाभइया त्रिवेदी की उपस्थिति में सुबह दस बजे से पोस्टल वैलेट डालने की शुरूआत हुई, जो दोपहर दो बजे तक चली। इस बीच 25 डाक मतपत्र प्राप्त हुए। इस बीच संघ भवन में खूब चहल-पहल रही। अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.