बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। दिनदहाड़े शोएब हत्याकांड के 10 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक मृतक के मोबाइल की जांच आदि से भी कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं। 13 फरवरी की दोपहर हुई थी हत्या: नगर कोतवाली के गदिया गांव निवासी अधिवक्ता शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी (45) पिछले करीब 15 सालों से फौजदारी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इनका आवास डीएम आवास के पास भी है लेकिन वह पत्नी व बेटे के साथ लखनऊ महानगर में फ्लैट में रहते थे। 13 फरवरी की दोपहर करीब वह अकेले ही अपनी कार से कचहरी आ रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ के कुछ पहले बाइक से आए दो बदमाशों ने इनकी कार पर ताबड़तोड़ 14 गोलियां बरसा दी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। अधिवक्ता शोएब की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक शोएब की पत्नी साजिया खान की तहरीर पर नगर कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.