बाराबंकी, फरवरी 24 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी के साथ शादी समारोह से लौट रहे अधिवक्ता के साथ बाइक सवार युवकों ने अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम अचैचा निवासी अधिवक्ता लवकुश पत्नी के साथ ग्राम सिहाली शादी समारोह में गए थे। लौटते समय गंगौला गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने विवाद कर उनकी पिटाई कर दी। पता चलने पर मंगलवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...