मैनपुरी, मार्च 17 -- करहल थाना क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी एड. रामऔतार सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के साथ के साथ एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे गांव निवासी छह युवक एक राय होकर आए और गाली-गलौज करते हमला कर दिया। जिसमें से एक आरोपी ने उसके ऊपर तमंचा से फायर करना चाहा, लेकिन वह अंदर घुस गया। इस दौरान एक युवक ने उसकी पत्नी पर भाला से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के आने पर उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.