अंबेडकर नगर, मार्च 12 -- भीटी। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के निर्वाचित सदस्यों को तहसील बार एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद मिश्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील परिसर में आयोजित समारोह में कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद मौजूद रहे। समारोह पूर्वक हुए आयोजन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी हैं। उन्हें गरीबों एवं समाज के वंचितों को शीघ्र एवं सस्ता न्याय दिलाने में तत्पर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बनाए रखते हुए वादों के शीघ्र एवं न्यायोचित निपटारे में मदद करनी चाहिए। क्षेत्राराधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.